कौन कहता है नसीम-ए-सहरी आती है

बशीरुद्दीन अहमद देहलवीबशीरुद्दीन अहमद देहलवी

1 min read · 12.4K reads

कौन कहता है नसीम-ए-सहरी आती है

निकहत-ए-गुल में बसी एक परी आती है

शौक़ से ज़ुल्म करो शौक़ से दो तुम आज़ार

ये समझ लो मुझे भी नौहागरी आती है

कोई कहता है कि आता है दुखाना दिल का

कोई कहता है तुम्हें चारागरी आती है

दर्द-ए-उल्फ़त को बढ़ा कर वो घटा देते हैं

चाक दिल क्यूँ न करें बख़िया-गरी आती है

झूट से मुझ को न मतलब न बनावट से काम

बात जो आती है मुँह पर वो खरी आती है

ज़ोर से साँस जो लेता हूँ तो अक्सर शब-ए-ग़म

दिल की आवाज़ 'अजब दर्द भरी आती है

दस्त-ए-वहशत का मिरे शुग़्ल वो क्या पूछते हैं

कुछ नहीं आता फ़क़त जामा-दरी आती है

काम करने के सलीक़े से हम आगाह नहीं

और क्या आता है बस बे-हुनरी आती है

दिल-ए-पज़-मुर्दा खिला जाता है क्यूँ आज बशीर

आ गई है कोई या ख़ुश-ख़बरी आती है

बशीरुद्दीन अहमद देहलवी
About the poet

बशीरुद्दीन अहमद देहलवी

बशीरुद्दीन अहमद देहलवी

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी