हिन्द के जाँ-बाज़ सिपाही - नज़्म

बर्क़ देहलवीबर्क़ देहलवी

2 min read · 12.4K reads

सर-ब-कफ़ हिन्द के जाँ-बाज़-ए-वतन लड़ते हैं

तेग़-ए-नौ ले सफ़-ए-दुश्मन में घुसे पड़ते हैं

एक खाते हैं तो दो मुँह पे वहीं जड़ते हैं

हश्र कर देते हैं बरपा ये जहाँ अड़ते हैं

जोश में आते हैं दरिया की रवानी की तरह

ख़ून दुश्मन का बहा देते हैं पानी की तरह

जब बढ़ाते हैं क़दम पीछे फिर हटते ही नहीं

हौसले उन के जो बढ़ते हैं तो घटते ही नहीं

दम-ए-पैकार हरीफ़ों से ये कटते ही नहीं

उल्टे क़दमों पे बिला फ़तह पलटते ही नहीं

हेच हैं उन के लिए आहनी दीवारें भी

रोक सकती नहीं फ़ौलाद की दीवारें भी

जज़्बा-ए-हुब्ब-ए-वतन दिल में निहाँ रखते हैं

मिस्ल-ए-ख़ूँ जोश ये रग रग में रवाँ रखते हैं

सर हथेली पे तो क़ब्ज़े में सिनाँ रखते हैं

आँख झपकाने की भी ताब कहाँ रखते हैं

निकली ही पड़ती हैं ख़ुद म्यान से तेग़ें उन की

ढूँढती अपना मुक़ाबिल हैं निगाहें उन की

खिंच के दुश्मन से गले तेग़-ए-रवाँ मिलती है

दम दफ़ना करने को ग़ारत-गर-ए-जाँ मिलती है

ख़ून का बहता है दरिया ये जहाँ मिलती है

मौत की गोद में दुश्मन को अमाँ मिलती है

तेग़ के घाट उतरता है मुक़ाबिल उन का

रन में पानी भी नहीं माँगता बिस्मिल उन का

वार भूले से भी पड़ता नहीं ओछा उन का

हाथ होता है ज़बाँ की तरह सच्चा उन का

जिस ने देखा कभी मुँह देखा न पीछा उन का

मौत भी मानती है रज़्म में लोहा उन का

रन में बिफरे हुए शेरों की तरह लड़ते हैं

साफ़ कर देते हैं जिस सफ़ पे ये जा पड़ते हैं

मुँह पे तलवार की चढ़ते हैं सिपर की सूरत

तेग़ के फल को ये खाते हैं समर की सूरत

हौसले और बढ़ाती है ख़तर की सूरत

मौत में भी नज़र आती है ज़फ़र की सूरत

छलनी हो जाता है ज़ख़्मों से अगर तन उन का

तेग़ के साया में बन जाता है मदफ़न उन का

रज़्म को बज़्म समझते हैं ये मरदान-ए-वतन

शाहिद-ए-मर्ग है उन के लिए चौथी की दुल्हन

ये वो सर-बाज़ हैं रखते हैं बहम तेग़ ओ कफ़न

हाथ दिखलाते हैं जब पड़ता है घमसान का रन

उन की शमशीर-ए-दो-पैकर पे ज़फ़र सदक़े है

उन का बर्तानिया के नाम पे सर सदक़े है

बर्क़ देहलवी
About the poet

बर्क़ देहलवी

उपनाम : 'बर्क़' मूल नाम : मुंशी महाराज बहादुर जन्म : दिल्ली निधन : 09 Feb 1936 | पानीपत, हरयाना मुंशी महाराज बर्क़ का जन्म जुलाई 1884 में देहली के एक कायस्थ परिवार में हुआ उनके पूर्वजों का पुराना वतन संकट ज़िला एटा उ0 प्र0 था। परिवार के मुखिया राय जागरूप बहादु…

View profile & all 10 Poems / Stories

More from बर्क़ देहलवी

  1. ताबिश-ए-हुस्न हिजाब-ए-रुख़-ए-पुर-नूर नहीं

    ताबिश-ए-हुस्न हिजाब-ए-रुख़-ए-पुर-नूर नहींरख़्ना-गर हो निगह-ए-शौक़ तो कुछ दूर नहीं

    12.4K reads
  2. दिल जो सूरत-गर-ए-मअ'नी का सनम-ख़ाना बने

    दिल जो सूरत-गर-ए-मअ'नी का सनम-ख़ाना बनेआँख जिस शय प पड़े जल्वा-ए-जानाना बने

    12.4K reads
  3. अबरू का वार और दिल-ए-बे-क़रार पर

    अबरू का वार और दिल-ए-बे-क़रार परक्यों रख लिया ग़रीब को ख़ंजर की धार पर

    12.4K reads
  4. तुझे नख़्ल-बंद-ए-हयात ने तिरी काविशों के ये फल दिए

    तुझे नख़्ल-बंद-ए-हयात ने तिरी काविशों के ये फल दिएकिया ख़ल्क़ बाग़-ए-जहाँ में जब तो समर भी हस्ब-ए-'अमल दिए

    12.4K reads
  5. करे ‘अर्ज़-ए-तमन्ना ख़ाक कोई उस सितमगर से

    करे ‘अर्ज़-ए-तमन्ना ख़ाक कोई उस सितमगर सेज़बाँ कटती है अब तो बात पर ख़ंजर निकलते हैं

    12.4K reads