नन्हा मछुआ - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

2 min read · 12.4K reads

बंसी डाल नदी में नीलू, बन कर बैठा मछुआ,
मछली फँसी न कोई दिन –भर, फँसा अंत में कछुआ।

नीलू समझा फँसी आज तो बहुत बड़ी मछ्ली है,
इतना ज़ोर लगाने पर ही जो बाहर निकली है।

बाहर निकल मगर कछुए ने जब गरदन मटकाई,
उसने सोचा- बैठे बैठे यह क्या शामत आई।

हाथ मिलाने को कछुए ने हाथ बढ़ाया आगे,
नीलू जी सब फेंक- फाँक कर बड़ी ज़ोर से भागे।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like