जो बर्फानी हवा झेलते - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

जो तूफानी लहरों में से अपनी राह बनाते,
जो बर्फानी हवा झेलते अविरल बढ़ते जाते।

जो आँधी-बरसात, अँधेरा देख और तनते है,
उन में से ही कोलम्बस या तेनजिंग बनते है।

डुबकी लगा उफनते जल में जो धँसने जाते है,
वे ही आखिरकार समन्दर से मोती लाते हैं।

भारी से भारी संकट से बिना झिझक जो लड़ते,
वे ही नई राह गढ़ते है वे ही आगे बढ़ते।

जो सुहावने मौसम को आशा करते रह जाते,
उन के सपने आँसू बन कर आँखों में बह जाते।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like