दुनिया नई-पुरानी - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

5 min read · 12.4K reads

दादी जो कहती है : दुनिया
पहले जैसी नहीं रही,
अब क्या मिलता है खाने को,
पहले तो थे दूध-दही।

लेकिन आइसक्रीम कहाँ थी
और कहाँ थी चुइंगगम?
टोस्ट और बिस्कुट खाते हम,
रोज उड़ाते चाय गरम।

बैठ बैलगाड़ी, ताँगे में
लोग पुराने जाते थे,
ढाई कोस पार करने में
ढाई रोज लगाते थे।

अब तो बैठ विमानों में हम
सैर विश्व की करते है,
बिना पंख के उड़ते हैं हम
मन हो जहाँ उतरते हैं।

पहले तो या गिल्ली-डंडा
था कि ताश की गड्डी थी,
टेनिस और क्रिकेट कहाँ थे?
कुश्ती और कबड्डी थी।

टेलीफोन दूर वालों से
बात करा देता फौरन,
टेलीविज़न करा देता है
जाने किन किन के दर्शन।

सच कहती है दादी अम्माँ
दुनिया सचमुच बदल गई,
इस बदली दुनिया में होती
हर दिन कोई बात नई।

सब को अपना समय सुहाता,
हम को यह युग भाता है,
नए-नए आविष्कारों से
रोज बदलता जाता है।
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like