बाल वर्ष - बालस्वरूप राही

बालस्वरूप राहीबालस्वरूप राही16 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

नहीं चलेगी धौंस बड़ों की
है यह पूरा साल हमारा।

बड़े-बड़े जाते हैं पिक्चर,
हमे छोड़ जाते हैं घर पर,
चिंता नहीं किसी को इसकी
कहाँ सिनेमा- हॉल हमारा।

खेलकूद से रोका करते,
जब देखों तब टोका करते,
बात-बात पर कर देते हैं
कान खींच कर लाल हमारा !

बड़े हमे दिन भर दौड़ाते,
घर बाहर का काम का कराते।
काम बड़ा का मौज उड़ाना,
बाकी सब जंजाल हमारा !

अब आई है बार हमारी,
कसर निकालेंगे हम सारी,
कर न सकेगा दुनिया- भर में,
कोई बाँका बाल हमारा
बालस्वरूप राही
About the poet

बालस्वरूप राही

View profile & all 158 Poems / Stories

More from बालस्वरूप राही

  1. बालस्वरूप राही - परिचय

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.7K reads
  2. सदाबहार गीतकार: बालस्वरूप राही - बालस्वरूप राही

    ‘कर नहीं सकते हैं’ कभी मुँह से कहो न यार,क्यों नहीं कर सकते उसे, यह सोचो एक बार।

    12.4K reads
  3. ज़िन्दगी क्रम - बालस्वरूप राही

    जो काम किया, वह काम नहीं आएगाइतिहास हमारा नाम नहीं दोहराएगा

    12.4K reads
  4. पी जा हर अपमान - बालस्वरूप राही

    पी जा हर अपमान और कुछ चारा भी तो नहीं !तूने स्वाभिमान से जीना चाहा यही ग़लत था

    12.5K reads
  5. पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं - बालस्वरूप राही

    कटीले शूल भी दुलरा रहे हैं पाँव को मेरेकहीं तुम पंथ पर पलकें बिछाए तो नहीं बैठीं !

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like