पुराना घर ख़ाली करते हुए

बालमुकुंद दवेबालमुकुंद दवे

1 min read · 12.4K reads

फिर-फिरकर सब ओर टटोला और ख़ासा हाथ भी लगा

पुराना झाडू, टूथब्रश और लक्स साबुन की बट्टी,

टूटी शीशी, टिन का डिब्बा, कानी बाल्टी,

टूटा चश्मा, क्लिप, बटन और आलपीन-सुई-धागा।

द्वार पर लगी अपने नाम की रोज़ लटकती तख़्ती उतार ली,

औंधी रख दी ठेले में; (सब कुछ) सौंप कर विदा किया।

रुके आख़िरी बार नज़र दौड़ाकर देख लेने वह भूमि—

जहाँ बिताया प्रथम दशक मुग्ध दांपत्य का;

जहाँ देवों के परम वर-सा पुत्र पाया अत्यंत प्रिय

और जहाँ पर ही कठोर हृदय होकर (उसे) अग्नि के अंक में सौंपा।

आज वह कोने से निकलकर मानो सहसा बोल उठता है—

“बा-बापू। और तो कुछ भी नही भूले, एक मुझे ही भूल गए?

मेरे सजल दृग में काँच की एक पैनी कनी चुभी और

उठाए हुए इन क़दमों पर ये लोहे के मन-वजन कैसे!

बालमुकुंद दवे
About the poet

बालमुकुंद दवे

बालमुकुंद दवे

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like