प्रिय, जीवन-नद अपार

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

1 min read · 12.4K reads

 

प्रिय, जीवन- नद अपार,
विशद पाट, तीव्र धार,  गहर भँवर, दूर पार,— 
प्रिय, जीवन-नद अपार।

एक

इस तट पर ना जाने कब से रम रहे प्राण,
ना जाने कितने युग बीत चुके शून्य मान, 
पर, अब की उस तट से आई है वेणु-तान, 
खींच रही प्राणों को बरबस ही बार-बार
प्रिय, जीवन-नद अपार।

दो

किस विधि नद करूँ तरित? पहुँचूँ उस पार, सजन? 
कच्चा घट, जल-संकट, लहर, भँवर, तीव्र व्यजन; 
भय है, गल जाएगा यह मम तरणोपकरण,
दुस्तर-सी लगती है जीवन की तीव्र धार;
प्रिय, जीवन-नद अपार।

तीन

यदि वाहित करना था जीवन-नद वेग-युक्त,— 
तो यह रज-भाजन भी कर देते अग्नि-भुक्त; 
पर यह तो कच्चा है, हे मेरे बन्ध मुक्त, 
हैं इसमें छिद्र कई, और अनेकों विकार;
प्रिय, जीवन-नद अपार।

चार

पहले इसके कि करो सजन वेणु-वादन तुम,— 
पहले इसके कि करो स्वर का आराधन तुम,— 
भेज अग्नि-पुंज, करो पक्का रज-भाजन तुम,
छूट जाए जिससे यह तरण- मरण-भीति-रार;
प्रिय, जीवन-नद अपार।

बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads