दोहा - भाग 4 - बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

परि कै सृजन प्रवाह में, हम पूछत हम कौन?
ऊतर में कहि जात कोउ, तुम बुद-बुद तुम पौन।।31।।

हम न वारि बुद-बुद क्षणिक, हम न पवन आगार।
फैल्यौ अगम अनादि लौं, अपनो कुल विस्तार।।32।।

दैहिक पिंजर-बद्ध हम, तदापि न सीमा युक्त।
हम हँसा आकास के, सन्तत बन्धन मुक्त।।33।।

निहचै आज थके रुँधे, विवश हमारे प्रान।
पै अबाध गतिवान हम, इतनों हमकौं भान।।34।।

हमें विवश लखि कहत सब, हम जड़ धूलि विकार।
पै हमकौं कबु यौं लगत, हम न जांय-विचार।।35।।

सब फीके परि जात हैं, तर्क विवाद विस्तार।
जब हिय तल तैं उठत है, ‘न-इति’-‘न-इति’ गुंजार।।36।।

कासों कहिये रंचहू, अपने मन की पीर।
कैसें बने दिखाइबौ, निज ही तल कौं चीर।।37।।

रटत नाम सुमिरन करत, बौरान्यो मन-कीर।
जोहत पथ इक टक सतत, उमंगयो नैनन नीर।।38।।

शिला खण्ड पै बैठि हम, नित हिय लोचन चीर।
देखि रहे जग-मग-चलत, इन पन्थिन की भीर।।39।।

हमे अहम आसन मिल्यो, मिली प्रतीक्षा पीर।
मिली उपेक्षा; और मिले, उपालम्भ के तीर।।40।।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads