दोहा - भाग 10 - बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन

बालकृष्ण शर्मा नवीनबालकृष्ण शर्मा नवीन8 Mar 1897 – 29 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

शरह जुन्हाई अब कहाँ, कहाँ बसन्त उछाह।
जीवन में अब बचि रह्यो, चिर निदाध कौ दाह।।91।।

जीवन के मधु स्वप्न वे, हास-लास-रस-रंग।
सकल तिरोहित ह्वै गयै, प्राण तिहारे संग।।92।।

स्मृति तैं ह्वै जात है, मानस में कल्लोल।
नैनन तें बहि बहि उठत, अबस अबोले बोल।।93।।

यह जीवन की दुपहरी, भई अटपटी साँझ।
तम की झाँई परि गई, तुम बिन या हिय माँझ।।94।।

जिय सूनौ, सूनौ हृदय, तन मन प्राण उदास।
भली भई तुम सँग गई, जीवन की सुख आस।।95।।

वा तन की केवल भसम, आज बचि रही शेष।
यह परिवर्तन ठाढ़ हम, लखत रहे अनिमेष।।96।।

धू-धू करिके बरि उठी, उतै चिता की आग।
इति हिय धधकी होलिका, बिन फागुन बिन फाग।।97।।

मानव ने नव जनम कौ, लख्यौ प्रात को हास।
पुनि वाते जन्मान्त कौ, लख्यौ उदास अकास।।98।।

अब तौ तुम बिन दृगन में, भरी रहैगी रात।
एक कहानी ह्वै गई, अब प्रभात की बात।।99।।

बसी रहै तव हृदय में, संस्मृति बनी अनूप।
सरसावहु मन गगन बिच, कछु छाया कछु धूप।।100।।
बालकृष्ण शर्मा नवीन
About the poet

बालकृष्ण शर्मा नवीन

बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' (१८९७ - १९६० ई०) हिन्दी कवि थे। वे परम्परा और समकालीनता के कवि हैं। उनकी कविता में स्वच्छन्दतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती…

View profile & all 42 Poems / Stories

More from बालकृष्ण शर्मा नवीन

  1. विप्लव गायन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ==जन्म ==हिंदी साहित्य में प्रगतिशील लेखन के अग्रणी कवि पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन का जन्म सन् १८९७ में ग्वालियर जनपद के अर्न्तगत शुजालपुर गाँव में हुआ।

    12.5K reads
  2. असिधारा पथ - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    ओ असिधारा-पथ के गामी!विकट सुभट तुम, अथक पथिक तुम कंटक-कीर्णित मग-अनुगामी

    12.6K reads
  3. ओस बिंदु सम ढरके - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    हम तो ओस-बिंदु सम ढरकेआए इस जड़ता में चेतन तरल रूप कुछ धर के!

    12.5K reads
  4. प्राप्तव्य - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    इस धरती पर लाना है,हमें खींच कर स्वर्ग

    12.5K reads
  5. फागुन - बालकृष्ण शर्मा नवीन

    अरे ओ निरगुन फागुन मास!मेरे कारागृह के शून्य अजिर में मत कर वास,

    12.5K reads