ज़माना आ गया रुसवाइयों तक तुम नहीं आए - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

ज़माना आ गया रुसवाइयों तक तुम नहीं आए,
जवानी आ गई तन्हाइयों तक तुम नहीं आए।

धरा पर थम गई आँधी गगन में काँपती बिजली,
घटाएँ आ गईं अमराइयों तक तुम नहीं आए।

नदी के हाथ निर्झर की मिली पाती समुन्दर को,
सतह भी आ गई गहराइयों तक तुम नहीं आए।

किसी को देखते ही आपका आभास होता है,
निगाहें आ गई परछाइयों तक तुम नहीं आए।

समापन हो गया नभ में सितारों की सभाओं का,
उदासी आ गई अँगड़ाइयों तक तुम नहीं आए।

न शमादाँ हैं न परवाने ये क्या है रंग महफ़िल का,
कि मातम आ गया शहनाइयों का तुम नहीं आए।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories