यह मेरी गुमनाम ज़िन्दगी - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

यह मेरी गुमनाम ज़िन्दगी,
बिना बात बदनाम ज़िन्दगी।

सुबह ज़िन्दगी, शाम ज़िन्दगी,
गोया आठों याम ज़िन्दगी।

इंसानियत, इबादत, उल्फ़त,
इन का सदर मुक़ाम ज़िन्दगी।

कभी किसी के काम न आयी,
कितनी नमकहराम ज़िन्दगी।

‘रंग’ जिसे कहती है दुनिया,
सचमुच उसका नाम ज़िन्दगी।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like