समर दिया, क्या शक्ति न दोगो? - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

समर दिया, क्या शक्ति न दोगो?
मेरे अजर अमर वरदानी,
कर डाली कैसी नादानी;
मिथ्या अहम् जगाने वाला
ज्ञान दे दिया, भक्ति न दोगे।
समर दिया, क्या शक्ति न दोगो?

पतझड़ को बसंत देना था,
उद्गम को अनंत देना था;
बिन माँगे अनुराग दे दिया
माँगे से अनुरक्ति न दोगे।
समर दिया, क्या शक्ति न दोगो?

कामधेनु थी द्वार तुम्हारे,
दाताओं ने हाथ पसारे;
पर तुमने अपने याचक को
संचय दिया, विरक्ति न दोगे।
समर दिया, क्या शक्ति न दोगो?
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories