पराये मन की कौन सुने? - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

पराये मन की कौन सुने?
अपनी पीर सभी को प्यारी,
पीर पराई क्या बेचारी;
मुक्ति-मंत्र जग को रुचिकर,
बंधन की कौन सुने?
पराये मन की...

लख कर मधु-ऋतु का नव-यौवन,
मचला करता सतत् समीरण;
मधुबन की मलयज सुनता,
निर्जन की कौन सुने?
पराये मन की...

कवि सबकी पीड़ा पहचाने,
कवि की पीड़ा कोई न जाने;
मिलन कथा सब सुने,
विथा बिछुड़न की कौन सुने?
पराये मन की...
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories