पराजय मैं क्यों करूँ स्वीकार - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

1 min read · 12.4K reads

पराजय मैं क्यों करूँ स्वीकार, मुझसे यह नहीं होगा
करूँ अपमान अंगीकार, मुझसे यह नहीं होगा
किसी के प्रति रहूँ अनुदार, मुझसे यह नहीं होगा
स्वयम् को मान लूँ अवतार, मुझसे यह नहीं होगा
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories