नज़र तुम न आये नज़ारों के मारे - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

नज़र तुम न आये नज़ारों के मारे
न हम देख पाये शरारों के मारे।

तलातुम ने लहरों को छेड़ा नहीं था,
मगर कश्ती डूबी किनारों के मारे।

फ़लक़ से न बिजली गिरी आशियाँ पर,
चमन हिल गया पायदारों के मारे।

रक़ीबों से शिक़वा शिकायत नहीं है,
परेशान है ‘रंग’ यारों के मारे।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories