कौन किस वाणी कहे कोई किस कान सुने - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

कौन किस वाणी कहे कोई किस कान सुने,
याचक की याचना कहानी हुई जाती है।
रूप, रस, गन्ध में नवीनता दिखाती नहीं,
पावनतम प्रीति भी पुरानी हुई जाती है।
दर्शन दे शीतल बनाओ तप्त लोचनों को,
जीवन की ज्योति पानी हुई जाती है।
चरण बढ़ाओ, आओ करुणा का वरण करो,
अनब्याही साधना सयानी हुई जाती है।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories