हुस्न को बेहिजाब होना था - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

हुस्न को बेहिज़ाब होना था,
इश्क को कामयाब होना था।

वेखता दोस्त और दुश्मन भी,
हमको खाना खराब होना था।

आओ हम तुम करीबतर हो लें,
हो लिया जो तनाव होना था।

जलते-जलते जो हो गयी पानी,
नाम उसका शराब होना था।

‘रंग’ आता नहीं है, महफिल में,
ये भी इक इन्कलाब होना था।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories