देश में दो सरकारें हुईं - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

देश में दो सरकारें हुईं।

एक शीश पर भार हुए दो,
एक तीर से वार हुए दो,
इसीलिये तो एक म्यान में दो तलवारें हुईं।
देश में दो सरकारें हुईं।

रवि का कहीं प्रकाश बँटा है,
क्या अखंड आकाश बँटा है,
कंठ अखंडित रहा, कंठ की पृथक पुकारें हुईं।
देश में दो सरकारें हुईं।

शांति मर मिटी क्रोध जी गया,
दल गत बैर विरोध जी गया,
माँ की छाती फटी, पयोधर की दो धारें हुईं।
देश में दो सरकारें हुईं।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like