चाँदनी रात, क्या करे कोई? - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

चाँदनी रात, क्या करे कोई?
चंद लमहात, क्या करे कोई?

सुन लिया और हो गये खामोश,
आप से बात, क्या करे कोई?

आलमे दो जहाँ में रोशन हूँ,
फिर मुलाक़ात, क्या करे कोई?

हम तो अपने सनम के शैदा हैं,
होंगे सुक़रात, क्या करे कोई?

‘रंग’ से बज़्म को परेशानी?
वक़्त की बात, क्या करे कोई?
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories