बापू - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

चरवाहे-सी लाठी पकड़े, चिकनी पतली छोटी,
बप्पा जैसी घड़ी कमर में, ताऊ जैसी धोती।

मुंशी जी की तरह लगी है, ऐनक भी आँखों पर,
तेरी जैसी चप्पल पहने, नानी जैसी चादर।

चेहरे से लगता है, मानो कई जन्म से मौन हैं।
अम्माँ! बतला दे मुझको-‘यह बाबा जैसे कौन हैं?’

ये जीवन की कर्मभूमि में कर्मवीर बन आए,
ये दुख की दोपहरी में, सुख के समीर बन आए।

ये आए हैं मानवता के सोए-भाग्य जगाने,
ये आए हैं दुखिया धरती-माँ के फंद छुड़ाने।

सत्य-बीन से राग अहिंसा का हैं मंत्र सुनाते,
मोहन के हैं दास, विश्व के ‘बापू’ हैं कहलाते।

-साभार: रंग की राष्ट्रीय कविताएँ, 307
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like