बहारे गुलसिताँ हैं और हम हैं - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

बहारे गुलसिताँ हैं और हम हैं,
क़फ़स में आशियाँ है और हम हैं।

मुख़ालिफ़ आसमाँ है और हम हैं,
सितमगर बागबाँ है और हम हैं।

जिन्हें मंजिल की राहों से न रग़वत,
वो मीरे कारवाँ है और हम हैं।

न कोई है कहीं भी सुनने वाला,
हमारी दास्ताँ है और हम हैं।

हमारी शायरी क्या शायरी है,
फ़क़त ‘रंगे’ वयां है और हम हैं।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories