आज की जनता नेता बनी - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

3 min read · 12.4K reads

आज की जनता नेता बनी।

पथिक थके, पर चरण न हारे,
बढ़ते रहे लक्ष्य के मारे,
अमर पराजय की परवशता समर विजेता बनी।
आज की जनता नेता बनी।

गति डगमग, गतिरोध अचल है,
शांति शिथिल, प्रतिशोध प्रबल है,
आज अभागों की टोली सौभाग्य प्रणेता बनी।
आज की जनता नेता बनी।

अग्नि-परीक्षा के दिन आए,
मतभेदों के बादल छाए,
जनमत ने जनयुग की जन-मन-रंजन पग-ध्वनि सुनी।
आज की जनता नेता बनी।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories