आबोदाना रहे, रहे, न रहे - बलबीर सिंह रंग

बलबीर सिंह रंगबलबीर सिंह रंग14 Sept 1919 – 8 Sept 1984

2 min read · 12.4K reads

आबोदाना रहे, रहे, न रहे,
चहचहाना रहे, रहे, न रहे।

हमने गुलशन की ख़ैर माँगी है,
आशियाना रहे, रहे, न रहे।

आखि़री बार सोच ले सय्याद,
ये ज़मानारहे, रहे, न रहे।

शेखजी के मिज़ाज़ का क्या है,
सूफ़ियाना रहे, रहे न रहे।

‘रंग’ को अंजुमन से निस्वत है,
आना-जाना रहे, रहे, न रहे।
बलबीर सिंह रंग
About the poet

बलबीर सिंह रंग

View profile & all 147 Poems / Stories