क़ारूँ उठा के सर पे सुना - ज़फ़र

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

3 min read · 12.4K reads

क़ारूँ उठा के सर पे सुना गंज ले चला
दुनिया से क्या बख़ील ब-जुज़ रंज ले चला.

मिन्नत थी बोसा-ए-लब-ए-शीरीं के दिल मेरा
मुझ को सोए मज़ार-ए-शकर गंज ले चला.

साक़ी सँभालता है तो जल्दी मुझे सँभाल
वर्ना उड़ा के पाँ नशा-ए-बंज ले चला.

दौड़ा के हाथ छाती पे हम उन की यूँ फिरे
जैसे कोई चोर आ के हो नारंज ले चला.

चौसर का लुत्फ़ ये है के जिस वक़्त पो पड़े
हम बर-चहार बोले तो बर-पंज ले चला.

जिस दम ‘ज़फ़र’ ने पढ़ के ग़ज़ल हाथ से रखी
आँखों पे रख हर एक सुख़न-संज ले चला.
बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like