जब कि पहलू में हमारे बुत-ए-ख़ुद-काम न हो

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

1 min read · 12.4K reads

जब कि पहलू में हमारे बुत-ए-ख़ुद-काम न हो

गिर्ये से शाम-ओ-सहर क्यूँ कि हमें काम न हो

ले गया दिल का जो आराम हमारे या रब

उस दिल-आराम को मुतलक़ कभी आराम न हो

जिस को समझे लब-ए-पाँ-ख़ुर्दा वो मालिदा-मिसी

मर्दुमाँ देखियो फूली वो कहीं शाम न हो

आज तशरीफ़ गुलिस्ताँ में वो मय-कश लाया

कफ़-ए-नर्गिस पे धरा क्यूँकि भला जाम न हो

कर मुझे क़त्ल वहाँ अब कि न हो कोई जहाँ

ता मिरी जाँ तू कहीं ख़ल्क़ में बदनाम न हो

देख कर खोलियो तू काकुल-ए-पेचाँ की गिरह

कि मिरा ताइर-ए-दिल उस के तह-ए-दाम न हो

बिन तिरे ऐ बुत-ए-ख़ुद-काम ये दिल को है ख़तर

तेरे आशिक़ का तमाम आह कहीं काम न हो

आज हर एक जो यारो नज़र आता है निढाल

अपनी अबरू की वो खींचे हुए समसाम न हो

है मिरे शोख़ की बालीदा वो काफ़िर आँखें

जिस के हम चश्म ज़रा नर्गिस-ए-बादाम न हो

सुब्ह होती ही नहीं और नहीं कटती रात

रुख़ पे खोले वो कहीं ज़ुल्फ-ए-सियाह-फ़ाम न हो

ऐ 'ज़फ़र' चर्ख़ पे ख़ुर्शीद जो यूँ काँपे है

जल्वा-गर आज कहीं यार लब-ए-बाम न हो

बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like