होते होते चश्म से आज अश्क-बारी रह गई

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

1 min read · 12.4K reads

होते होते चश्म से आज अश्क-बारी रह गई

आबरू बारे तिरी अब्र-ए-बहारी रह गई

आते आते इस तरफ़ उन की सवारी रह गई

दिल की दिल में आरज़ू-ए-जाँ-निसारी रह गई

हम को ख़तरा था कि लोगों में था चर्चा और कुछ

बात ख़त आने से तेरे पर हमारी रह गई

टुकड़े टुकड़े हो के उड़ जाएगा सब संग-ए-मज़ार

दिल में बा'द-अज़-मर्ग कुछ गर बे-क़रारी रह गई

इतना मिलिए ख़ाक में जो ख़ाक में ढूँडे कोई

ख़ाकसारी ख़ाक की गर ख़ाकसारी रह गई

आओ गर आना है क्यूँ गिन गिन के रखते हो क़दम

और कोई दम की है याँ दम-शुमारी रह गई

हो गया जिस दिन से अपने दिल पर उस को इख़्तियार

इख़्तियार अपना गया बे-इख़्तियारी रह गई

जब क़दम उस काफ़िर-ए-बद-केश की जानिब बढ़े

दूर पहुँचे सौ क़दम परहेज़-गारी रह गई

खींचते ही तेग़ अदा के दम हुआ अपना हवा

आह दिल में आरज़ू-ए-ज़ख़्म-ए-कारी रह गई

और तो ग़म-ख़्वार सारे कर चुके ग़म-ख़्वार्गी

अब फ़क़त है एक ग़म की ग़म-गुसारी रह गई

शिकवा अय्यारी का यारों से बजा है ऐ 'ज़फ़र'

इस ज़माने में यही है रस्म-ए-यारी रह गई

बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे