दिल की मेरी बेक़रारी - ज़फ़र

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

3 min read · 12.4K reads

दिल की मेरी बेक़रारी मुझ से कुछ पूछो नहीं
शब की मेरी आह-ओ-ज़ारी मुझ से कुछ पूछो नहीं

बार-ए-ग़म से मुझ पे रोज़-ए-हिज्र में इक-इक घड़ी
क्या कहूँ है कैसी भारी मुझ से कुछ पूछो नहीं

मेरी सूरत ही से बस मालूम कर लो हम-दमो
तुम हक़ीक़त मेरी सारी मुझ से कुछ पूछो नहीं

शाम से ता-सुबह जो बिस्तर पे तुम बिन रात को
मैंने की अख़्तर-शुमारी मुझ से कुछ पूछो नहीं

ऐ ज़फ़र जो हाल है मेरा करूँगा गर बयाँ
होगी उन की शर्म-सारी मुझ से कुछ पूछो नहीं
बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like