बीच में पर्दा दुई का था जो - ज़फ़र

बहादुर शाह ज़फ़रबहादुर शाह ज़फ़र24 Sept 1775 – 7 Sept 1862

2 min read · 12.4K reads

बीच में पर्दा दुई का था जो हायल उठ गया
ऐसा कुछ देखा के दुनिया से मेरा दिल उठ गया

शमा ने रो-रो के काटी रात सूली पर तमाम
शब को जो महफ़िल से तेरी ऐ ज़ेब-ए-महफ़िल उठ गया

मेरी आँखों में समाया उस का ऐसा नूर-ए-हक़
शौक़-ए-नज़्ज़ारा ऐ बद्र-ए-कामिल उठ गया

ऐ ज़फ़र क्या पूछता है बेगुनाह-ओ-बर-गुनह
उठ गया अब जिधर को वास्ते क़ातिल उठ गया
बहादुर शाह ज़फ़र
About the poet

बहादुर शाह ज़फ़र

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like