फैल जाना चाहता हूँ

बहादुर पटेलबहादुर पटेल

1 min read · 12.4K reads

खेत के चारों ओर मेड़ की तरह

फैल जाना चाहता हूँ

तुम्हारे आस-पास

मैं तय करूँ तुम्हारी सीमा

नहीं अस्तित्व तुम्हारे बिना मेरा कोई

मेड़ पर उगी हरी घास की तरह

अंकुरित हो रहा है प्रेम

पैदा होते अन्न की तरह

तुम दे रही हो मेरी छाया को जन्म

पटवारी के नक़्शे में दर्ज मेड़ की तरह

तुम्हारे आस-पास फैल जाना चाहता हूँ।

बहादुर पटेल
About the poet

बहादुर पटेल

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like