महामारियाँ आती नहीं
भेजी जाती हैं
इन्हें कोई अधिनायक भेजता है
कोई वैज्ञानिक
कई बार तो सृष्टि का निर्माता भेजता है
कई बार उसे डॉलर, पौंड, युवान रचते हैं
इसलिए कहता हूँ लोगो,
मृत्यु का भी एक अर्थशास्त्र होता है
और गहरा समाजशास्त्र
मृत्यु की भी एक गहरी राजनीति होती है।








