माँ का गीत

बद्री नारायणबद्री नारायण5 Oct 1965

1 min read · 12.4K reads

अगर तू सूर्य होता

तो दिन भर आसमान में जलता रहता

अगर तू चाँद होता

तो पूर्णिमा से एकम तक

तुझे रोज़-रोज़ क़साई के कत्ते से

कटना पड़ता। अगर तू तारा होता मेरे लाल

तो मुझसे कितना दूर होता

अच्छा हुआ तू बद्री नारायण हुआ।

बद्री नारायण
About the poet

बद्री नारायण

सुपरिचित कवि-विचारक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : बद्री नारायण जन्म : 05/10/1965

View profile & all 39 Poems / Stories