चितबकरे घोड़े के लिए कविता

बद्री नारायणबद्री नारायण5 Oct 1965

1 min read · 12.4K reads

सच बोलना चितकबरे

नाध से, चाबुक से, एड़ी से सच बोलना

सवारी से तो ज़रूर सच बोलना

जई से, खल्ली से सच-सच बोलना

सच सुने कई दिन हो गए

सच देखे कई दिन हो गए।

बद्री नारायण
About the poet

बद्री नारायण

सुपरिचित कवि-विचारक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित। मूल नाम : बद्री नारायण जन्म : 05/10/1965

View profile & all 39 Poems / Stories