दादी माँ - बाबूराम शर्मा विभाकर

बाबूराम शर्मा विभाकरबाबूराम शर्मा विभाकर1 Sept 1936

3 min read · 12.4K reads

मम्मी की फटकारों से
हमें बचाती दादी माँ।
कितने प्यारे वादे करती-
और निभाती दादी माँ।
पापा ने क्या कहा-सुना,
सब समझाती दादी-माँ!
चुन्नू-मुन्नू कहाँ गए,
हाँक लगाती दादी माँ।
ऐनक माथे पर फिर भी
शोर मचाती दादी माँ।
‘हाय राम! मैं भूल गई’-
हमें हँसाती दादी माँ।
गरमा-गरम जलेबी ला,
हमें खिलाती दादी माँ।
कभी शाम को अच्छी सी
कथा सुनाती दादी माँ,
खूब डाँट दे पापा को,
भौहें चढ़ाती दादी माँ।
हम भी गुमसुम हो जाएँ,
रोब जमाती दादी माँ!
बाबूराम शर्मा विभाकर
About the poet

बाबूराम शर्मा विभाकर

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like