थी अन्धेरी रात, और सुनसान था - बाबू महेश नारायण

बाबू महेश नारायणबाबू महेश नारायण

2 min read · 12.6K reads

थी अन्धेरी रात और सुन्सान था,
और फैला दूर तक मैदान था;
जंगल भी वहाँ था,
जनवर का गुमाँ था,
बादल था गरजता,
बिजली थी चमकती,
वो बिजली की चमक से रौशनी होती भयंकर सी।
ईश्वर के जमाल का नमूना वाँ था,
ईश्वर के कमाल का ख़ज़ाना वाँ था।
दरख़तों पर जो बिजली की चमक पड़ती अन्धेरे मे,
डालों के तले,
पत्तों में हो कर,
तो यह मालूम होता जैसे हो वह सख़्त घेरे में।
बाबू महेश नारायण
About the poet

बाबू महेश नारायण

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like