मुख मलीन मृग लोचन शुष्क - बाबू महेश नारायण

बाबू महेश नारायणबाबू महेश नारायण

2 min read · 12.4K reads

मुख मलीन मृग लोचन शुष्क
शशि की कला में बहार नहीं थी;
लब दबे यौवन उभरे
रति की छटा रलार नहीं थी।
गरभ, हवस, अफ्सोस, उम्मीद,
प्रेम-प्रकाश, भय चंचल चित
थे यह सब रुख़ प, नुमायां उसके,
कभी यह कभी वह,
कभी वह कभी यह,
मुख चन्द्र निहार हो यह विचार कि प्रेम करूं दया दिखलाऊं।
बाबू महेश नारायण
About the poet

बाबू महेश नारायण

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like