नफ़रत की आग जब भी कहीं से गुज़र गई - अज़ीज़ आज़ाद

अज़ीज़ आज़ादअज़ीज़ आज़ाद21 Sept 1944 – 20 Sept 2006

3 min read · 12.4K reads

नफ़रत की आग जब भी कहीं से गुज़र गई
एक कायनात अम्न की जल कर बिखर गई

जो थे चमन के फूल वो शोलों में ढल गए
जन्नत है जो ज़मीं की फ़सादों में घिर गई

हम बेलिबास हो गए तहज़ीब के बग़ैर
पहचान वो हमारी तलाशो किधर गई

जिस शहर का निज़ाम हो क़ातिल के हाथ में
उस शहर की अवाम तो बेमौत मर गई

लीडर हमारे देश के नासूर बन गए
क़ुर्बानियाँ अवाम की सब बेअसर गईं

जो लेके फिर रहे हैं हथेली पे आबरू
ज़िन्दा हैं वो तो क्या है अगर शर्म मर गई

‘आज़ाद’ जी रहे हैं ग़ुलामों की ज़िन्दगी
मुर्दा ज़मीर लोगों की क़िस्मत सँवर गई
अज़ीज़ आज़ाद
About the poet

अज़ीज़ आज़ाद

View profile & all 39 Poems / Stories

More from अज़ीज़ आज़ाद

  1. चलो ये तो सलीका है बुरे को मत बुरा कहिए - अज़ीज़ आज़ाद

    चलो ये तो सलीका है बुरे को मत बुरा कहिएमगर उनकी तो ये ज़िद है हमें तो अब ख़ुदा कहिए

    12.4K reads
  2. चार दिनों की उम्र मिली है और फ़ासले जन्मों के - अज़ीज़ आज़ाद

    चार दिनों की उम्र मिली है और फ़ासले जन्मों केइतने कच्चे रिश्ते क्यूँ हैं इस दुनिया में अपनो के

    12.4K reads
  3. अजब जलवे दिखाए जा रहे हैं - अज़ीज़ आज़ाद

    अजब जलवे दिखाए जा रहे हैंख़ुदी को हम भुलाए जा रहे हैं

    12.4K reads
  4. तेरे बदन की ख़ुशबू आई - अज़ीज़ आज़ाद

    तेरे बदन की ख़ुशबू आईहवा चमन की फिर गर्माई

    12.4K reads
  5. अब मेरा दिल कोई मजहब न मसीहा मांगे - अज़ीज़ आज़ाद

    अब मेरा दिल कोई मज़हब न मसीहा माँगेये तो बस प्यार से जीने का सलीका माँगे

    12.4K reads