मुश्किल चाहे लाख हो लेकिन इक दिन तो हल होती है - अज़ीज़ आज़ाद

अज़ीज़ आज़ादअज़ीज़ आज़ाद21 Sept 1944 – 20 Sept 2006

4 min read · 12.4K reads

मुश्किल चाहे लाख हो लेकिन इक दिन तो हल होती है
ज़िन्दा लोगों की दुनिया में अक्सर हलचल होती है

जीना है तो मरने का ये ख़ौफ़ मिटाना लाज़िम है
डरे हुए लोगों की समझो मौत तो पल-पल होती है

कफ़न बाँध कर निकल पड़े तो मुश्किल या मजबूरी क्या
कहीं पे काँटे कहीं पे पत्थर कहीं पे दलदल होती है

जिस बस्ती में नफ़रत को परवान चढ़ाया जायेगा
सँभल के रहना उस बस्ती की हवा भी क़ातिल होती है

इतना लूटा, इतना छीना, इतने घर बरबाद किये
लेकिन मन की ख़ुशी कभी क्या इनसे हासिल होती है

अम्नो-अमाँ के साये में ही सब तहज़ीबें पलती हैं
नफ़रत में पलने वालों की नस्ल तो ग़ाफ़िल होती है

होकर भी ‘आज़ाद’ जो अब तक दुनिया में मोहताज रहे
उन लोगों की हालत आख़िर रहम के क़ाबिल होती है
अज़ीज़ आज़ाद
About the poet

अज़ीज़ आज़ाद

View profile & all 39 Poems / Stories

More from अज़ीज़ आज़ाद

  1. चलो ये तो सलीका है बुरे को मत बुरा कहिए - अज़ीज़ आज़ाद

    चलो ये तो सलीका है बुरे को मत बुरा कहिएमगर उनकी तो ये ज़िद है हमें तो अब ख़ुदा कहिए

    12.4K reads
  2. चार दिनों की उम्र मिली है और फ़ासले जन्मों के - अज़ीज़ आज़ाद

    चार दिनों की उम्र मिली है और फ़ासले जन्मों केइतने कच्चे रिश्ते क्यूँ हैं इस दुनिया में अपनो के

    12.4K reads
  3. अजब जलवे दिखाए जा रहे हैं - अज़ीज़ आज़ाद

    अजब जलवे दिखाए जा रहे हैंख़ुदी को हम भुलाए जा रहे हैं

    12.4K reads
  4. तेरे बदन की ख़ुशबू आई - अज़ीज़ आज़ाद

    तेरे बदन की ख़ुशबू आईहवा चमन की फिर गर्माई

    12.4K reads
  5. अब मेरा दिल कोई मजहब न मसीहा मांगे - अज़ीज़ आज़ाद

    अब मेरा दिल कोई मज़हब न मसीहा माँगेये तो बस प्यार से जीने का सलीका माँगे

    12.4K reads