मिले हम इस तरह कुछ ज़िन्दगी से - अज़ीज़ आज़ाद

अज़ीज़ आज़ादअज़ीज़ आज़ाद21 Sept 1944 – 20 Sept 2006

3 min read · 12.4K reads

मिले हम इस तरह कुछ ज़िन्दगी से
के जैसे अजनबी इक अजनबी से

हमें मंज़िल की हसरत ही नहीं है
मिले हैं प्यार से जो हम किसी से

कभी ख़ुद के लिए फ़ुरसत निकालो
बिखर जाएँगे वरना बेरुख़ी से

अँधेरा इस कदर हावी है हम पे
कि अब डरने लगे हैं रोशनी से

मिले वो यार जो दिल की लगा कर
हमें बहला रहे हैं दिल्लगी से

मुझे तुम प्यार से ऐसे न देखो
कहीं मैं रो पड़ूँ न अब ख़ुशी से

‘अज़ीज़’ हम को भी थोड़ा-सा दिलासा
कहीं हम मर न जाएँ बेबसी से
अज़ीज़ आज़ाद
About the poet

अज़ीज़ आज़ाद

View profile & all 39 Poems / Stories

More from अज़ीज़ आज़ाद

  1. चलो ये तो सलीका है बुरे को मत बुरा कहिए - अज़ीज़ आज़ाद

    चलो ये तो सलीका है बुरे को मत बुरा कहिएमगर उनकी तो ये ज़िद है हमें तो अब ख़ुदा कहिए

    12.4K reads
  2. चार दिनों की उम्र मिली है और फ़ासले जन्मों के - अज़ीज़ आज़ाद

    चार दिनों की उम्र मिली है और फ़ासले जन्मों केइतने कच्चे रिश्ते क्यूँ हैं इस दुनिया में अपनो के

    12.4K reads
  3. अजब जलवे दिखाए जा रहे हैं - अज़ीज़ आज़ाद

    अजब जलवे दिखाए जा रहे हैंख़ुदी को हम भुलाए जा रहे हैं

    12.4K reads
  4. तेरे बदन की ख़ुशबू आई - अज़ीज़ आज़ाद

    तेरे बदन की ख़ुशबू आईहवा चमन की फिर गर्माई

    12.4K reads
  5. अब मेरा दिल कोई मजहब न मसीहा मांगे - अज़ीज़ आज़ाद

    अब मेरा दिल कोई मज़हब न मसीहा माँगेये तो बस प्यार से जीने का सलीका माँगे

    12.4K reads