मुझ को वहशत हुई मिरे घर से

Azhar Iqbalअज़हर इक़बाल

1 min read · 12.7K reads

मुझ को वहशत हुई मिरे घर से
रात तेरी जुदाई के डर से

तेरी फ़ुर्क़त का हब्स था अंदर
और दम घुट रहा था बाहर से

जिस्म की आग बुझ गई लेकिन
फिर नदामत के अश्क भी बरसे

एक मुद्दत से हैं सफ़र में हम
घर में रह कर भी जैसे बेघर से

बार-हा तेरी जुस्तुजू में हम
तुझ से मिलने के बाद भी तरसे

Azhar Iqbal
About the poet

Azhar Iqbal अज़हर इक़बाल

Azhar Iqbal is a name widely recognized and followed in the world of Urdu poetry and literature. He is regularly featured at all the prominent Urdu/Hindi language festivals and Mushairas, including Jashn-E-Rekhta, Jashn-E-Bahaar, Shankar Shaad Mushaira, and m…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like