ज़मीन और पाँव

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

जब गुज़र जाए एक ख़्वाब

और रह जाए एक तलछट

पेट भरता है

जब दरख़्तों पर रोटी नहीं उगती

धूल और धूप

ख़ाली करते हैं जिस्म

रह जाती है

एक साँस

जो मिलाती है पाँव ज़मीन से

जब गुज़र जाए

एक दिन

और रह जाए एक रात

बे-मज़ा और कसीली

बाक़ी कुछ नहीं रहता

सिर्फ़ ज़मीन और पाँव

मेज़ पर रखे हाथ

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like