टूटी हुई रस्सी

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

अब वो सफ़र में साथ ले जाने वाले

बिसतर-बंद के काम आती है

और कभी कभी बच्चे अपनी टूटी हुई

बे-पहियों की गाड़ी से

उसे बाँध देते हैं

बहुत दिन पहले

वो दो दिलों से बंधी थी

जब च्यूंटियाँ दिखाती थीं उस पर

अपनी बाज़ीगरी

मुँह में ग़िज़ा दबाए

इधर से उधर इठलाती हुई

कभी कभी परिंदे

अपनी अपनी उड़ानों से थक कर

उस पर बैठ जाते थे

जब ये भीगती थी

बारिशों में

सेंकती थी बहारों की धूप

कभी कभी ये बन जाती थी

रंग-बी-रंग के कपड़ों की अलगनी

टूटी हुई रस्सी से जुड़े

दिल

अब कहाँ हैं?

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like