नहीं - नज़्म

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

तुम एक ख़याल की तरह मेरे दिल में

नहीं उतर सकते

न तुम मेरी आँखों में ख़्वाब बन सकते हो

अभी तो मैं तुम को देख रही हूँ

तुम को छू सकती हूँ

तुम्हारी उँगलियों की पोरें

सामान बाँधते हुए

मेरी पोरों से टकरा भी सकती हैं

लेकिन जब

ये सब कुछ नहीं होगा

मैं तुम्हें

एक याद में बदल दूँगी

और मिला दूँगी

अपनी उन यादों से

जिन्हें मैं भुला बैठी हूँ

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like