तो क्या करना चाहिए
दरवाज़े और खिड़कियाँ
बंद कर देनी चाहिए
और एक मफ़रूर क़ैदी की तरह
फ़ुटपाथों और गली-कूचों में मुँह छुपाए
फिरना चाहिए
या दिल भुलाने के लिए
विंडो शॉपिंग करनी चाहिए
या फिर किसी बार में बैठ कर एक क़दह
रेड वाइन पीनी चाहिए
नहीं नहीं
किसी कोने में बैठ कर
अल्लाह के नाम की एक तस्बीह पढ़नी शुरूअ' कर देनी चाहिए
बस मोहब्बत के सर पटकने की आवाज़ सुनाई नहीं देनी
चाहिए








