हम तस्वीर खेंच रहे हैं

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

जलते हुए मकानों की

हम तस्वीर उतार रहे हैं

उन की जो जानें बचा बचा कर भाग रहे हैं

हम इंतिहाई संजीदगी की शक्लों में जो हमारे चेहरों को

रुलाने के बन रही थीं

अपने मुँह बिगाड़ बिगाड़ कर उन लोगों को देख रहे हैं

जो खिड़कियों और दरवाज़ों से अपनी जानों को बचाने के धोके में

मौत से गुदुम पटख़ने कर रहे हैं

ये तस्वीरें अख़बारों की ज़ीनत बन रही हैं

टी-वी उन पर उदास लफ़्ज़ों की भर-मार कर रहे हैं

लेकिन ये सब जलते हुए धुएँ के बुझने के साथ चुप हो जाएगा

और मेरा दिल जो ना-मुनासिब वक़्त में झुलसने के लिए हर वक़्त तय्यार रहता है

अभी तक कोई कैमरा ईजाद नहीं हुआ

जो इस के झुलसने की मुनासिब तस्वीर उतार सके

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like