हम दोनों - नज़्म

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

हम दिनों इकट्ठे रहते हैं

इकट्ठे सोते हैं

हमारे दुख सुख एक हैं

हमारी आँखें एक दूसरे के ख़्वाब

देख लेती हैं

हम कहीं भी हों

एक दूसरे के नामों से जाने जाते हैं

हमारे घर आने वाले

अपनी दस्तक में दोनों का नाम

शामिल कर लेते हैं

दिन के पहले हिस्से में

हमारी आँखें

एक दूसरे को ख़ुश-आमदीद कहती हैं

अब लफ़्ज़ हमारे दरमियान

चुप रहते हैं

हमारी साँसों का रिदम

जिस्म की हरकत से

एक दूसरे के होने का इत्मिनान दिलाता है

हम अक्सर

अब एक दूसरे की नींद सो लेते हैं

लेकिन

इस के बावजूद अक्सर

गहरी रातों में

हमारे दिल

अपने अपने सीनों में

अलग अलग धड़कते हुए

सुनाई देते हैं

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी