फ़ीमेल बुल-फ़ाइटर - नज़्म

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

क्या रात में बिस्तर ख़ाली रखना अच्छा होता है

बहुत तनदही से काम कर रहे हो

ज़रा भी इधर नहीं देख रहे

देखो इधर देखो

यहाँ जहाँ मैं पड़ी हुई हूँ

तुम्हारी पेंटिंगज़ की किताबों की तरह

जिन्हें तुम ने कल के लिए उठा रखा है

ठीक है कह लो मुझे बे-शर्म

अब सिर्फ़ ये अंडरवीयर बाक़ी है

उसे भी उतार फेंकूँ

तो क्या तुम मुड़ के देख लोगे देखो

मैं अपनी अंडरवीयर भी तुम्हारी तरफ़ फेंक रही हूँ

कल भी तुम ने यही किया था

मैं तुम्हारे इंतिज़ार में लेटे लेटे सो गई

और नींद में

तौबा तुम्हें अपना ख़्वाब सुनाते हुए भी

मेरे पसीने छूट रहे हैं

ख़्वाब में बहुत से लोग

एक बुल से मेरी लड़ाई देख रहे हैं

वो अपनी सींगें

मेरे जिस्म के हर हिस्से से

टकरा रहा है

में ख़ौफ़-ज़दा होते हुए भी

उस की सींगों के वार अपने जिस्म पर पड़ते हुए

ख़ुश हो रही हूँ

तमाम तर अज़िय्यत के बावजूद

लज़्ज़तों के लहू में नहाई हुई

लहूलुहान होते हुए एक बार मैं ने

उसे अपने ऊपर चढ़ा ही लिया

सींगों को पकड़ते हुए

मेरी आँख खुल गई

मैं ज़मीन पर चित पड़ी थी

तुम्हारी मसरूफ़ियत ने तो मेरी जान ही ले ली है

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like