ए'तिराफ़ - नज़्म

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

ये सब दास्तानों में लिखा है

या फ़र्ज़ी कहानियों में

तुम ने मुझ से मोहब्बत की है

तुम रोज़ सुब्ह से शाम तक

ये एक लफ़्ज़ दोहराते हो

और मुझे अपनी मोहब्बत का

यक़ीन दिलाते हो

लेकिन मुझे मालूम है

इस लफ़्ज़ के क्या मअनी हैं

जब तुम इस के मअनी

बता चुकोगे

तो ये लफ़्ज़ तुम्हारे गले में

सूखे थूक की तरह

चिपक जाएगा

और मेरे लिए तुम इसे

कभी अदा न करोगे

इस से पहले भी यही होता रहा है

उस ने भी मुझ से पहली बार

मोहब्बत का ए'तिराफ़ करते हुए

मेरे कान सूँघे थे

फिर मेरे पिस्तानों को टटोला था

तीसरी बार वो मेरे कपड़े

उतार चुका था

और फिर उस ने मुझे

इस ए'तिराफ़ का मौक़ा

कभी नहीं दिया!!

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like