एक नज़्म लिखना मुश्किल है - नज़्म

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

इसे वही जानता है

जिस ने एक बच्चा जना हो

या उसे जन्म देने से

पहले बहा दिया हो

दोनों दुख एक ही हैं

जैसे तुम्हें

गर्म गर्म जलते हुए लोहे से

दाग़ा जा रहा हो

या तुम्हारे जिस्म को

गूदा जा रहा हो

एक सिरे से दूसरे सिरे तक

अंधेरे और सन्नाटे में

दरवाज़ा हो न कोई शिगाफ़

कि आवाज़ बाहर जा सके

बस जैसे

एक कुंद छुरी जो तुम्हारे ही हाथों

तुम्हारी गर्दन काट रही हो

और इस लज़्ज़त-आमेज़ ख़ुद-अज़िय्यती में

तुम ख़ुद को हलकान होते हुए

देख रहे हो

लम्हा-ब-लम्हा

एक वजूद को

दूसरे से बाहर धकेलना

बाहर आलूदगियों के ढेर पर

धीरे धीरे

कोई नाम देने के लिए

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी