एक नज़्म लिखना आसान है

अज़रा अब्बासअज़रा अब्बास

1 min read · 12.4K reads

एक नज़्म लिखना बहुत आसान है

एक काग़ज़ और क़लम

होना चाहिए

और दिमाग़ और एक दिल

और वो लफ़्ज़

जो नज़्म लिखना चाह रहे हों

और दिल और दिमाग़ के दरमियान

एक सिलसिला

लेकिन कभी कभी नज़्म नहीं

नज़्म नहीं लिखी जा सकती

दिल और दिमाग़ और लफ़्ज़

काग़ज़ और क़लम

जब इन में से कोई एक नहीं होता

तो फिर

नज़्म दरमियान से खो जाती है

अज़रा अब्बास
About the poet

अज़रा अब्बास

संबंधी : अनवर सेन रॉय (पति) LCCN : nr97024073 अज़्रा अब्बास 1950 में कराची,पाकिस्तान में पैदा हुईं। आपने कराची यूनीवर्सिटी से उर्दू में मास्टर की डिग्री हासिल की और कराची के एक सरकारी कॉलेज में उर्दू अदब पढ़ाने लगीं।आपके शौहर, शायर और नावल-निगार अनवर सेन रॉय है…

View profile & all 100 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like